असम के बल्लेबाज डेनिश दास का दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट ज़ोन टीम में चयन, भास्कर बोरा बने ईस्ट ज़ोन के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच

29 Jul 2026 19:36:53
असम के बल्लेबाज डेनिश दास की तस्वीर, जिनका दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट ज़ोन टीम में चयन हुआ।


गुवाहाटी, 29 जुलाई (हि.स.)। असम क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) ने बताया कि असम के बल्लेबाज डेनिश दास का 2026–27 सत्र की दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट ज़ोन की टीम में चयन हुआ है।

यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 23 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित किया जाएगा।

असम के लिए एक और उपलब्धि के रूप में भास्कर बोरा को भी दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट ज़ोन टीम का स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच नियुक्त किया गया है।

असम क्रिकेट एसोसिएशन ने डेनिश दास को चयन और भास्कर बोरा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए दोनों के साथ-साथ ईस्ट ज़ोन टीम को आगामी दलीप ट्रॉफी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Powered By Sangraha 9.0