जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरानी मिसाइल हमले का दावा

युगवार्ता    29-Jul-2026
Total Views |
सांकेतिक


तेहरान, 29 जुलाई (हि.स.)। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसकी एयरोस्पेस फोर्स ने बुधवार तड़के जॉर्डन स्थित अमेरिकी सेना के कमांड सेंटर और एयर बेस को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया। यह दावा आईआरजीसी द्वारा जारी आधिकारिक बयान में किया गया।

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम न्यूज़ के अनुसार, आईआरजीसी ने अपने बयान में कहा कि यह कार्रवाई अमेरिकी सेना की आक्रामक गतिविधियों के जवाब में की गई। आईआरजीसी ने कहा कि उसके लड़ाकों ने कई बैलिस्टिक मिसाइलों के जरिए अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।

आईआरजीसी ने अपने बयान में कहा कि जब तक ईरान के खिलाफ खतरे बने रहेंगे और अमेरिका की ओर से कथित गैर-कानूनी सैन्य गतिविधियां जारी रहेंगी, तब तक ईरान का प्रतिरोध भी जारी रहेगा। संगठन ने अमेरिकी अधिकारियों से ईरान के हितों के खिलाफ कार्रवाई और धमकियां बंद करने को कहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमरेश द्विवेदी

Tags