ई-रिक्शा को रोक देने वाली ऐप्स स्टोर से हटाई गई

03 Jul 2026 13:44:53
ई रिक्शा


नई दिल्ली, 03 जुलाई (हि.स.)। केंद्र सरकार ने ई-रिक्शा को दूर से रोक देने वाली ऐप्स को ऐप स्टोर से हटवा दिया है। साथ ही ऐप स्टोर को इस संबंध में सावधानी बरतने को भी कहा गया है।

सूत्रों के मुताबिक सरकार ने बीएटी-बीएमएस, लोसिगी और इपोच-आई-इओन ऐप्स को हटाने का आदेश दिया है, जिनका कथित तौर पर बैटरी से चलने वाले वाहनों को दूर से निष्क्रिय करने के लिए दुरुपयोग किया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार दुरुपयोग किए जा रहे ऐसे अन्य ऐप्स को भी ब्लॉक कर दिया जाएगा।

इलेक्ट्रोनिक्स एवं आईटी मंत्रालय में सचिव एस कृष्णनन नेे एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत में इसकी पुष्टी की है। उन्होंने कहा कि कल हमारे संज्ञान में ई-रिक्शा को रोकने वाली कुछ ऐप्स संज्ञान में आई थी। इन्हें ऐप स्टोर से हटा लिया गया है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में ऐप स्टोर को सावधानी बरतनी चाहिए। हम इस मुद्दे को विस्तार से उनके समक्ष उठाएंंगे ताकि भविष्य में ऐसे नुकसानदायक ऐप स्टोर पर उपलब्ध न हो।

उल्लेखनीय है कि कल से सोशल मीडिया में चलते ई-रिक्शा को ऐप के माध्यम से रोके जाने का वीडियो वायरल हो रहा हैं। बताया जा रहा है कि चीनी ऐप के माध्यम से ब्लूटूथ वाली बैटरी को प्रभावित कर रिक्शा को रोका जाता है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Powered By Sangraha 9.0