
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में 31 जुलाई का दिन विशेष महत्व रखता है। इसी दिन 1933 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम को छोड़ा था । यह वही आश्रम है, जहां से उन्होंने आजादी के आंदोलन को नई दिशा दी और सत्य, अहिंसा तथा स्वावलंबन के अपने विचारों को जन-जन तक पहुंचाया।
दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने के बाद महात्मा गांधी ने 1917 में साबरमती नदी के किनारे इस आश्रम की स्थापना की। यहां उन्होंने खेती, पशुपालन, चरखा, खादी और सामुदायिक जीवन जैसे अनेक प्रयोग किए। यह आश्रम केवल निवास स्थान नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन की रणनीति और सामाजिक सुधारों का प्रमुख केंद्र बन गया।
साबरमती आश्रम से ही गांधीजी ने कई ऐतिहासिक आंदोलनों का नेतृत्व किया। 1930 का प्रसिद्ध दांडी मार्च (नमक सत्याग्रह) भी यहीं से शुरू हुआ, जिसने ब्रिटिश शासन के खिलाफ देशव्यापी जनजागरण का स्वरूप ग्रहण किया। सत्याग्रह, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचारों को इसी आश्रम से व्यापक पहचान मिली।
31 जुलाई 1933 को गांधीजी ने साबरमती आश्रम छोड़ दिया। उन्होंने संकल्प लिया था कि भारत को पूर्ण स्वतंत्रता मिलने से पहले वह आश्रम में वापस नहीं लौटेंगे। हालांकि वे फिर कभी वहां स्थायी रूप से नहीं रहे, लेकिन यह आश्रम आज भी उनके विचारों, संघर्ष और त्याग की अमूल्य विरासत को संजोए हुए है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1658 - औरंगजेब ने स्वयं को मुगल सम्राट घोषित किया।
1865 - ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण पूर्व क्लीव्सलैंड ग्रैडचेस्टर शहर में विश्व की पहली छोटी रेल लाइन शुरू।
1924 - मद्रास प्रेसिडेंसी क्लब ने रेडियो प्रसारण संचालित करने का बीड़ा उठाया।
1933 - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ा।
1948 - भारत में कलकत्ता में पहली राज्य परिवहन सेवा की स्थापना।
1982 - सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1992 - नेपाल की राजधानी काठमांडू में थाइलैंड का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 113 लोगों की मौत।
1993 - भारत के पहले तैरते हुए समुद्री संग्रहालय का कलकत्ता (अब कोलकाता) में उद्घाटन।
1992 - जॉर्जिया राष्ट्र संयुक्त राष्ट्र में शामिल।
1998 - सार्क का दसवां शिखर सम्मेलन श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में सम्पन्न।
2003 - इजराइल और फिलिस्तीन के सुरक्षा मंत्रियों की बैठक येरूशलम में समाप्त।
2004 - आर्थिक सहयोग मंच बिम्सटेक का नाम बदलकर 'बंगतक्षेस' किया गया।
2005 - उजबेकिस्तान ने अमेरिका को अपने सैनिक अड्डे हटा लेने का आदेश दिया।
2006 - श्रीलंका में युद्ध विराम समझौता समाप्त, एलटीटीई के साथ संघर्ष में 50 लोग मारे गये।
2006 - फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी।
2007 - भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया।
2008 - थाइलैंड की एक अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री थॉक्सिन शिनावात्रा की पत्नि को कर चोरी के मामले में दोषी पाये जाने पर तीन वर्ष की सजा सुनाई।
2010 - पाकिस्तान में बाढ़ से 900 लोगों की मौत।
2012- प्रो. अशोक सेन को पहले यूरी मिलनर फंडामेंटल फिजिक्स प्राइज (मौलिक भौतिकी पुरस्कार) के नौ विजेताओं में से एक विजेता घोषित किया गया।
2012 - माइकल फेलप्स ने 1964 में लारिसा लाटीनिना द्वारा ओलंपिक में जीते गए सर्वाधिक पदकों के रिकॉर्ड को तोड़ा।
जन्म
1880- प्रेमचंद - प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार।
1902 - के. शंकर पिल्लई - जिन्हें शंकर के नाम से जाता है, प्रसिद्ध भारतीय कार्टूनिस्ट थे।
1907 - दामोदर धर्मानंद कोसांबी - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ।
1916 - मोहन लाल सुखाड़िया - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री।
1928 - भप्पी सोनी - फिल्म निर्माता और निर्देशक।
1941 - अमरसिंह चौधरी - वह गुजरात के आठवें मुख्यमंत्री थे।
1947 - मुमताज - प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री
1998 - श्रीजा अकुला - भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं।
निधन
1912 - ह्यूम, ए. ओ. - एक अवकाश प्राप्त अंग्रेज अधिकारी थे।
1940 - अमर बलिदानी ऊधम सिंह - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।
1941 - आशुतोष दास - स्वतंत्रता सेनानी और समाज सेवक।
1968 - श्रीपाद दामोदर सातवलेकर - बीसवीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान।
1980 - मोहम्मद रफ़ी - भारतीय पार्श्वगायक।
2020 - आर. डी. प्रधान - पूर्व केंद्रीय गृह सचिव थे।
2021 - मान कौर - भारतीय ट्रैक-एंड-फील्ड एथलीट थीं।
------------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय