एक व आठ अगस्त को नहीं होगा राष्ट्रपति भवन का ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह

30 Jul 2026 13:05:53
राष्ट्रपति भवन में चेंज ऑफ गार्ड समारोह (फाइल फोटो)


नई दिल्ली, 30 जुलाई (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के मद्देनजर राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित होने वाला रस्मी गार्डों की अदला-बदली से जुड़ा ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह एक एवं आठ अगस्त को आयोजित नहीं किया जाएगा।

राष्ट्रपति भवन की ओर से गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह के पूर्वाभ्यास के कारण दोनों दिन चेंज ऑफ गार्ड समारोह स्थगित रहेगा। सामान्य परिस्थितियों में यह समारोह राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित किया जाता है, लेकिन स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के चलते इसमें अस्थायी बदलाव किया गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के पूर्वाभ्यास संपन्न होने के बाद चेंज ऑफ गार्ड समारोह का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फिर से किया जाएगा।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Powered By Sangraha 9.0