बांकीपुर उपचुनाव: 3 बजे तक 27.82 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण ढंग से जारी वोटिंग

30 Jul 2026 16:00:53

पटना, 30 जुलाई (हि.स.)। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह से शांतिपूर्ण जारी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार 3 बजे तक 27.82 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दोपहर 3 बजे तक 27.82 प्रतिशत मतदान हुआ है। विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। उपचुनाव के लिए कुल 422 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में 25 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Powered By Sangraha 9.0