बाढ़ के बीच तय समय पर शुरू होगी असम प्रीमियर लीग, उद्घाटन मैच का टिकट 50 रुपये

31 Jul 2026 18:20:53
BCCI Secretary Devajit Saikia Addressing a press conference on Friday.


गुवाहाटी, 31 जुलाई (हि.स.)। असम में बाढ़ की मौजूदा स्थिति के बावजूद असम प्रीमियर लीग (एपीएल) का आयोजन तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार से शुरू होगा। इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत लोन सैकिया ने शुक्रवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी।

उन्होंने कहा कि विभिन्न तकनीकी, प्रशासनिक और पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण टूर्नामेंट को स्थगित करना संभव नहीं था। हालांकि, बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के दौरान किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।

सैकिया ने बताया कि टूर्नामेंट के सभी मैचों का सीधा प्रसारण जियो हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स एचडी-1 पर किया जाएगा। उद्घाटन दिवस के मैचों के लिए टिकट की कीमत 50 रुपये निर्धारित की गई है, जबकि इसके बाद होने वाले सभी मुकाबलों के टिकट 20 रुपये में उपलब्ध होंगे।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Powered By Sangraha 9.0