नेपाल-भारत रेल सेवा को अगले आदेश तक रोका गया

31 Jul 2026 11:11:53
नेपाल रेलवे


काठमांडू, 31 जुलाई (हि.स.)। नेपाल और भारत के बीच संचालित एकमात्र रेल सेवा को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। धनुषा जिले में स्थानीय प्रशासन के कर्फ्यू लगाए जाने के बाद नेपाल रेलवे कंपनी लिमिटेड ने यह निर्णय लिया।

नेपाल रेलवे के शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि जयनगर–जनकपुर–भंगहा रेलखंड पर रेल सेवा कर्फ्यू आदेश प्रभावी रहने तक स्थगित रहेगी। कंपनी के कार्यवाहक प्रशासन प्रमुख अजय कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन कार्यालय धनुषा के गुरुवार के पत्र और कर्फ्यू आदेश के अनुपालन में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत के बिहार के जयनगर से नेपाल के जनकपुर रेलखंड पर सभी रेल सेवाएं अगले आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Powered By Sangraha 9.0