ठाणे इमारत हादसे पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जताया शोक

31 Jul 2026 18:06:53
भिवंडी में इमारत हादसा।


नई दिल्ली, 31 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के ठाणे में इमारत गिरने की घटना में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने एक्स पर लिखा, “महाराष्ट्र के भिवंडी में इमारत गिरने की घटना में लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। मैं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं इस हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

उपराष्ट्रपति ने कहा कि पीड़ित परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं! वह घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार देर रात महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी स्थित बालाजी नगर-गंगारामवाड़ी क्षेत्र स्थित चार मंजिला कोहिनूर अपार्टमेंट अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0