दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

04 Jul 2026 18:37:54
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इंदौर एयरपोर्ट पर स्वागत


मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इंदौर एयरपोर्ट पर स्वागत


मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इंदौर एयरपोर्ट पर स्वागत


इंदौर, 04 जुलाई (हि.स.)। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को मध्य प्रदेश के दो दिवसीय पर इंदौर पहुंचे हैं। यहां देवी अहिल्यावाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का शनिवार को दोपहर में इंदौर आगमन हुआ। एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आरपीएस जादौन, इंदौर संभागायुक्त डॉ.सुदाम खाड़े, पुलिस आयुक्त संतोष सिंह, इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल सहित अन्य अधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार ने एयरपोर्ट पर स्थापित मां देवी अहिल्याबाई की गादी के समक्ष नमन किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Powered By Sangraha 9.0