प्रधानमंत्री ने किया जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का लोकार्पण

04 Jul 2026 12:10:53
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का लोकार्पण


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का लोकार्पण


जोधपुर, 04 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार की सुबह जोधपुर पहुंचे। यहां पर जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करने के बाद वे वायुसेना स्टेशन से सीधे पचपदरा बालोतरा के लिए रवाना हो गए। दोपहर में वे पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे और जयपुर मेट्रो फेज-2 समेत अनेक परियोजनाओं की सौगात देंगे। कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज पूर्वाह्न 11.15 बजे जोधपुर पहुंचे। शहर के बहुप्रतीक्षित नए एयरपोर्ट टर्मिनल का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री एयरपोर्ट परिसर में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से रिमोट से बटन दबाकर नए एयरपोर्ट का लोकार्पण किया। इसी दौरान क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना ‘उड़ान-2’ का भी शुभारंभ किया गया। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से बालोतरा जिले के पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। ------------

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Powered By Sangraha 9.0