जम्मू में 42 साल के एक अमरनाथ यात्री की सांप के काटने से मौत

06 Jul 2026 19:59:53

जम्मू, 06 जुलाई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में चल रही अमरनाथ यात्रा के बीच एक दुखद खबर भी सामने आई है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू में 42 साल के एक अमरनाथ यात्री की सांप के काटने से मौत हो गई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि, उत्तर प्रदेश निवासी अमित कुमार को भगवती नगर बेस कैंप में सांप ने काट लिया था। उन्हें तुरंत इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ने के बाद में उसकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कैंप में सुरक्षा के जरूरी कदम उठा जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Powered By Sangraha 9.0