मानसून की बारिश से दिल्ली की आबोहवा हुई साफ, बना इस साल का पहला ‘अच्छा’ एक्यूआई वाला दिन

युगवार्ता    09-Jul-2026
Total Views |
राजधानी का एक्यूआई


नई दिल्ली, 09 जुलाई (हि.स.)। मानसून की झमाझम बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के अनुसार, गुरुवार का दिन साल का पहला सबसे कम वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई ) वाला दिन बन गया है। आयोग के मुताबिक गुरुवार को शाम चार बजे एक्यूआई 48 दर्ज किया गया जो अच्छे श्रेणी में आता है।

आयोग ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि राजधानी की आबो-हवा में यह बड़ा सुधार देखने को मिला है। साल 2026 का सबसे कम रोज़ाना औसत एक्यूआई दर्ज किया। आज शाम 4 बजे राजधानी का एक्यूआई 48 रहा, जो इस साल का पहला ‘अच्छा’ एक्यूआई वाला दिन (0–50) है।

दिल्ली में पिछला ‘अच्छा’ एक्यूआई वाला दिन 10 सितंबर 2023 को दर्ज किया गया था, जब रोज़ाना औसत एक्यूआई 45 था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Tags