
नई दिल्ली, 09 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के कारवार में हुई दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के कारवार में हुई यह दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इस कठिन घड़ी में उनकी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की।
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के यल्लापुर तालुक के अरबैल घाट स्थित बलगार के पास गुरुवार तड़के एक क्रूजर वाहन और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी