स्वच्छ भारत को नई गति देगा ‘स्मार्ट भारतबिन अभियान’ : रामदास आठवले

युगवार्ता    09-Jul-2026
Total Views |
रामदास आठवले


नई दिल्ली, 09 जुलाई (हि.स.)। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने गुरुवार को 100 स्मार्ट भारतबिन स्थापना अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।

इस अवसर पर रामदास आठवले ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं अपितु प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है और स्मार्ट भारतबिन जैसी तकनीक-आधारित पहलें स्वच्छ भारत मिशन को नई गति देने के साथ नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करेंगी।

हेल्प इंडिया फाउंडेशन, भारतबिन तथा दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रामदास आठवले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने में स्वच्छ, सुरक्षित एवं आधुनिक सार्वजनिक सुविधाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

रामदास आठवले ने कहा कि हेल्प इंडिया फाउंडेशन, भारतबिन तथा दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है तथा यह अभियान राजधानी दिल्ली को अधिक स्वच्छ, हरित एवं आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

केंद्रीय मंत्री आठवले ने सभी सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं नागरिकों से इस अभियान को जनभागीदारी का व्यापक जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में आयोजक राजीव लोचन, मंजू छिब्बर जी, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं विधायक सतीश उपाध्याय, दिल्ली नगर निगम के उपायुक्त राकेश कुमार जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Tags