10 जुलाई को गुजरात आएंगे केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, पीएम-सेतु योजना के विशेष कार्यक्रम हाेंगे शामिल

युगवार्ता    09-Jul-2026
Total Views |
केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी


सूरत, 09 जुलाई (हि.स.)। केंद्रीय काैशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी की 10 जुलाई को गुजरात दाैरे

पर रहेंगे। वे सूरत के माजूरा गेट स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के कार्यक्रम शामिल हाेंगे।

केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी की अध्यक्षता में 10 जुलाई को दोपहर 2:30 बजे सूरत केऔद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में केंद्र सरकार की पीएम-सेतु योजना के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम हाेगा।

इस कार्यक्रम में विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी तथा आईटीआई के प्रशिक्षु भाग लेंगे। इस अवसर पर कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) द्वारा संचालित पीएम-सेतु योजना के तहत संस्थानों के डिजिटल एवं भौतिक आधुनिकीकरण

,अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं तथा भविष्य की औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

इसके साथ ही योजना के माध्यम से आईटीआई और अग्रणी उद्योगों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया जाएगा, ताकि प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ-साथ सीधे रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें।

क्या है पीएम-सेतु योजना?

पीएम-सेतु (प्रधानमंत्री स्किल एजूकेशन एंड ट्रेनिंग अपग्रेडेशन) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं के कौशल विकास और रोजगार क्षमता को बढ़ाना है। इस योजना के तहत शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों के बीच मजबूत समन्वय स्थापित किया जाता है, ताकि युवाओं को उद्योगों की वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक व्यावसायिक प्रशिक्षण मिल सके। इससे उन्हें बेहतर रोजगार प्राप्त करने या स्वरोजगार शुरू करने के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने में मदद मिलती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे

Tags