इतिहास के पन्नों में 02 अगस्त : भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से सीधे ब्रिटिश क्राउन के पास चला गया

01 Aug 2026 14:29:53
ईस्ट इंडिया कंपनी


ब्रिटिश संसद ने भारत सरकार अधिनियम 1858 पारित किया, जिसके तहत भारतीय प्रशासन को ब्रिटिश क्राउन के अधीन कर दिया गया। इस अधिनियम को 2 अगस्त 1858 को शाही स्वीकृति प्राप्त हुई। इसके साथ ही ईस्ट इंडिया कंपनी शासन का अंत हुआ और भारत ब्रिटिश साम्राज्य का प्रत्यक्ष उपनिवेश बन गया।

भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन मुख्य रूप से 1757 से 1858 तक रहा। 31 दिसंबर 1600 को एक व्यापारिक संस्था के रूप में स्थापित हुई यह ब्रिटिश कंपनी, धीरे-धीरे भारत की राजनीतिक सत्ता पर काबिज हो गई। शासन की शुरुआत प्लासी का युद्ध (1757) के साथ हुई जिसमें रॉबर्ट क्लाइव के नेतृत्व में कंपनी ने बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला को हराया। यह भारत में कंपनी शासन की पहली राजनीतिक आधारशिला थी।

कंपनी का मुख्य उद्देश्य मुनाफा कमाना था। भारी कर (Taxes) और दमनकारी नीतियों के कारण किसानों और बुनकरों की स्थिति बेहद खराब हो गई, जिससे 1770 जैसे भयानक अकाल पड़े। अपने व्यापारिक और सैन्य लाभ के लिए कंपनी ने भारत में रेलवे, डाक और टेलीग्राफ जैसी व्यवस्थाओं की शुरुआत की।

कंपनी की दमनकारी आर्थिक नीतियों, राज्यों को हड़पने की नीयत और धार्मिक हस्तक्षेप के कारण 1857 में भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम छिड़ गया। हालांकि अंग्रेजों ने विद्रोह को दबा दिया लेकिन ब्रिटिश संसद ने ईस्ट इंडिया कंपनी के कुप्रबंधन को देखते हुए उसका शासन पूरी तरह समाप्त कर दिया। भारत की सत्ता सीधे ब्रिटिश क्राउन (राजशाही) के हाथों में सौंप दी गई, जिसे ब्रिटिश राज कहा जाता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र1763 - मुर्शिदाबाद पर कब्जे के बाद ब्रिटिश सेना ने गिरिया की लड़ाई में मीर कासिम को हराया।1790 - अमेरिका में पहली बार जनगणना का कार्य किया गया। 1858 - ब्रिटिश संसद ने भारत सरकार अधिनियम 1858 पारित किया, जिससे भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से सीधे ब्रिटिश क्राउन के पास चला गया।1934 - एडोल्फ हिटलर जर्मनी के सर्वोच्च तानाशाह ('फ़्यूरर') बने।1954 - दादरा और नगर हवेली को पुर्तगाली शासन से मुक्ति मिली।1987 - विश्वनाथ आनंद ने विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीता।1990 - ईराक द्वारा कुवैत पर अधिकार एवं वहाँ के अमीर का सऊदी अरब पलायन।

1999 - चीन ने लम्बी दूरी (8000 किमी.) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया। 1999 - ब्रह्मपुत्र मेल घैसल में अवध-असम एक्सप्रेस से आमने सामने टकराई। दोनो रेलगाड़ियां विपरीत दिशा से एक ही पटरी पर चल रही थीं।2001 - पाकिस्तान से भारत से चीनी आयात को मंजूरी दी।

2003 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लाइबेरिया में संघर्ष विराम लागू करने के लिए सेना भेजने की अनुमति दी।

2004 - अमेरिका की लिंडसे डेवनपोर्ट ने रूस की मिस्कीनी की हराकर सान डियागो टेनिस चैम्पियनशिप का महिला एकल ख़िताब जीत लिया। पराग्वे की राजधानी आसुनसियोन में एक सुपर बाज़ार में आग लगने से 300 लोग मरे।

2007 - जाफना के दक्षिणी द्वीप कियुशु में सुबह आये भयानक तूफ़ान उगासी ने व्यापक पैमाने पर क्षति पहुँचायी।

2008 - सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ने हांगकांग में अपनी पहली शाखा खोली। सुधीर कुमार चतुरर्वेदी ने पावर ग्रिड कार्पोरेशन के नये अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में अपना कार्यभार संभाला। 2010 - पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में बाढ़ में 1000 से अधिक लोगों की मौत।2012 - लंदन ओलम्पिक में भारत ने कुल 6 पदक जीते जिसमें 2 रजत और 4 कांस्य शामिल हैं। भारत इस प्रतियोगिता में 55वें नम्बर पर रहा।

जन्म 1835 - एलीशा ग्रे - टेलीफोन के आविष्कारक।1861 - प्रफुल्ल चंद्र राय - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, जिन्हें 'रसायन विज्ञान का जनक' माना जाता है।

1876 - पिंगली वेंकैया - भारत के राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगे' का डिजाइन तैयार करने वाले स्वतंत्रता सेनानी।1877 - रविशंकर शुक्ल - मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री।1878 - पिंगलि वेंकय्या - भारत के राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगे' के अभिकल्पक।

1922 - जीपी बिड़ला - भारत के प्रसिद्ध और परोपकारी उद्योगपति।1931 - उमाकांत मालवीय - प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार 1944 - प्रकाशराव असावडी - जानेमाने भारतीय कवि, विद्वान, आलोचक तथा अनुवादक हैं।

1947 - रमेश बैस - भारतीय जनता पार्टी से जुड़े राजनीतिज्ञ हैं।

1952 - ज्ञान चतुर्वेदी - भारतीय चिकित्सक होने के साथ-साथ जाने-माने व्यंग्यकार भी हैं।

1956 - विजय रूपाणी - गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।1958 - अरशद अयूब - पूर्व भारतीय क्रिकेटर

1966 - एमवी श्रीधर - भारतीय क्रिकेटर

1970 - फिलो वालेस - भारतीय क्रिकेटर

निधन 1930 - चुनीलाल बसु - भारत के एक रसायनज्ञ, विज्ञानसाधक, चिकित्सक और देशप्रेमी थे।

1980 - रामकिंकर बैज—पद्म भूषण से सम्मानित भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार और चित्रकार।1988 - नित्यानंद कानूनगो - भारतीय राजनीतिज्ञ थे जिनका सम्बंध उड़ीसा राज्य से था।

2009- देवेन्द्र नाथ द्विवेदी - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा गुजरात के मनोनीत राज्यपाल

2010 - कमल कपूर—भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता।2020 - कमल रानी वरुण—उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री और प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।

महत्वपूर्ण अवसर- दादरा और नगर हवेली मुक्ति दिवस- विश्व स्तनपान दिवस (अगस्त का प्रथम सप्ताह)

- मैत्री दिवस (अगस्त का प्रथम रविवार)

हिन्दुस्थान समाचार / अमरेश द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0