हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ने किया प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

01 Aug 2026 20:42:53
हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता


- यमुनानगर की रिचा पाहवा होंगे प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष

- सोनीपत के अक्षित दहिया को प्रदेश युवा मोर्चा की कमान

- पार्टी ने पहली सूची में बनाए आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, नौ मंत्री

चंडीगढ़, 01 अगस्त (हि.स.)। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। नई कार्यकारिणी में कई पुराने चेहरों पर भरोसा जताया गया है, वहीं नए चेहरों को भी संगठन में स्थान दिया गया है। इन नियुक्तियों से पहले अर्चना गुप्ता ने हालही में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात थी। शनिवार की शाम जारी सूची में संगठन के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों का भी ऐलान कर दिया गया है।

भाजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशअध्यक्ष उषा प्रियदर्शी के महिला आयोग की अध्यक्ष बनने के बाद खाली हुए पद को भर दिया गया है। अब यमुनानगर की रिचा पाहवा को प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार सोनीपत के अक्षित दहिया को प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी अध्यक्ष अर्चना गुप्ता द्वारा जारी सूची के अनुसार गुरुग्राम के महेश चौहान को किसान मोर्चा, दादरी के सुनील सैन इंजीनियर को ओबीसी मोर्चा, रोहतक के अजय खुंडिया को एससी मोर्चा तथा कुरुक्षेत्र के डॉ.अवनीत वड़ैच को प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके साथ भिवानी के मुकेश गौड़ को प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी तथा गुरुग्राम के मनीष यादव को प्रदेश प्रकोष्ठ सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, आदमपुर के पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई, पलवल के विधायक दीपक मंगला, कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा, जींद के जवाहर सैनी, कैथल के अशोक गुर्जर तथा फतेहाबाद से रविंद्र बलियाला समेत आठ नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

फरीदाबाद के गोपाल शर्मा, गुरुग्राम जिला के सत्यप्रकाश जरावता तथा फतेहाबाद के वेद फुल्ला को प्रदेश महामंत्री का दायित्यव सौंपा गया है। यमुनानगर के मदन चौहान, गुरुग्राम के हरविंद्र कोहली, जींद के अमरपाल राणा, रोहतक की प्रतिभा सुमन, करनाल की मीना चौहान, रोहतक के नागेंद्र शर्मा, सोनीपत के विकास दहिया, कुरुक्षेत्र के रवि बतान, अंबाला की गुरप्रीत कौर को प्रदेश मंत्री के पद पर तैनाती दी गई है।

रोहतक के अजय बंसल अब हरियाणा भाजपा के कोषाध्यक्ष होंगे। इसके अलावा फरीदाबाद के नरेंद्र गुप्ता प्रदेश सह कोषाध्यक्ष, झज्जर के हरीप्रकाश यादव प्रदेश कार्यालय मंत्री, यमुनानगर के रामेश्वर चौहान प्रदेश सह कार्यालय मंत्री होंगे। अंबाला के डॉ संजय शर्मा को प्रदेश का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा सोनीपत के डॉ भूपेश्वर दयाल को प्रदेश मीडिया संयोजक, यमुनानगर के आदित्य चावला को प्रदेश आईटी संयोजक, झज्जर के सोमबीर कटारिया को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Powered By Sangraha 9.0