केंद्र ने जारी की टैक्स डिवोल्यूशन की अतिरिक्त किश्त, मप्र के मुख्यमंत्री ने माना प्रधानमंत्री का आभार

01 Aug 2026 22:49:53
सीएम मोहन यादव


- मध्य प्रदेश को टैक्स डिवोल्यूशन की अतिरिक्त किश्त में मिले आठ हजार 10 करोड़ रुपये

भोपाल, 01 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार के राज्यों को टैक्स डिवोल्यूशन की अतिरिक्त किश्त के रूप में एक लाख 9 हजार 19 करोड़ रुपये जारी करने के निणर्य पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्यों की आर्थिक समृद्धि के प्रयास निरंतर जारी हैं। केंद्र सरकार द्वारा जारी टैक्स डिवोल्यूशन की अतिरिक्त किश्त में मध्य प्रदेश को आठ हजार 10 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के विकास और जनकल्याण के प्रयासों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अतिरिक्त कर वितरण के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Powered By Sangraha 9.0