वित्त मंत्रालय का सरकारी बैंकों दो दिवसीय सम्मेलन 17 अगस्त से, सुधारों पर होगा मंथन

10 Aug 2026 22:36:53
वित्त मंत्रालय के लोगो का प्रतीकात्मक चित्र


नई दिल्ली, 10 अगस्त (हि.स.)। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) और वित्तीय संस्थानों के नेतृत्व को काम-काज संबंधी संवाद हेतु एक साथ लाने के लिए दो दिवसीय सम्मेलन 17-18 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी दो दिवसीय सम्मेलन का संबोधन करेंगे।

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में बताया कि वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) 17-18 अगस्त को नई दिल्ली में दो दिवसीय पीएसबी सम्मेलन का आयोजन करने जस रहा है। इस उच्च स्तरीय सममेलन के दौरान पीएसबी और वित्तीय संस्थानों के प्रमुख अधिकारी एक मंच पर आकर कामकाज, बेहतर तौर-तरीकों और समावेशी आर्थिक विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।

मंत्रालय के मुताबिक इस कार्यक्रम का उद्देश्य सहयोगात्मक संवाद को प्रोत्साहन देना, सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करना और जन-केंद्रित परिणामों पर विशेष ध्यान देते हुए व्यावहारिक, समयबद्ध रणनीतियां को तैयार करना है। पीएसबी सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले संस्थानों के लिए पहचाने गए विषयों पर विचार-विमर्श करने, सत्यापित प्रथाएं साझा करने और बैंकिंग इकोसिस्टम में अपनाए जाने योग्य व्यावहारिक पहलों पर चर्चा हेतु एक मंच के तौर पर कार्य करेगा।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Powered By Sangraha 9.0