
रांची, 10 अगस्त (हि.स.)। जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी सोमवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के झंडे लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंचे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग की।
मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे इलाके में बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। इसके बावजूद भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के पास पहुंचकर प्रदर्शन और नारेबाजी की।
मौके पर पुलिस बल की भारी तैनाती के साथ स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच भाजपा के इस प्रदर्शन से राजधानी में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे