कांग्रेस, झामुमो और राजद ने झारखंड के युवाओं के साथ किया अन्यायः निशिकांत दुबे

10 Aug 2026 18:17:53
भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे संसद से बाहर मीडिय से बात करते हुए।


नई दिल्ली, 10 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को झारखंड की वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड के युवाओं और छात्रों के साथ कांग्रेस, झामुमो और राजद ने घोर अन्याय किया है। योग्य अभ्यर्थियों को दरकिनार कर अपने परिजनों और रिश्तेदारों को नौकरियां बांटी गई हैं।

निशिकांत दुबे ने आज संसद परिसर के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) मामले और विपक्ष के आरोपों पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन में भाजपा की सहभागिता पूरी तरह से युवाओं के समर्थन में है और पार्टी मानसिक तथा शारीरिक रूप से प्रदर्शनकारियों के साथ खड़ी है।

मीडिया से बातचीत करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि विपक्ष अक्सर हर मुद्दे के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाता है जबकि इससे पहले हुए छात्र आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके और इसके राष्ट्रीय प्रवक्ताओं को भाजपा ने कभी यह नहीं कहा कि इसके पीछे कांग्रेस या आम आदमी पार्टी (आआप) है। इस आंदोलन पर भाजपा ने कभी राजनीति नहीं की।

सांसद ने जेपीएससी मामले में निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर बल देते हुए मामले की सीबीआई (सीबीआई) जांच कराने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि जेपीएससी के सदस्यों के सीधे संबंध सत्ताधारी दल झामुमो (झामुमो) और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से हैं। हाल ही में हुए इस्तीफों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के आरोप पूरी तरह सच साबित हो रहे हैं इसी वजह से संबंधित अधिकारियों तथा सदस्यों को इस्तीफा देना पड़ा है।

उन्होंने यह स्पष्ट किया कि भाजपा झारखंड के छात्रों और अभ्यर्थियों के इस आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ी है और युवाओं को न्याय दिलाने तक अपनी आवाज उठाती रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0