
मुरादाबाद, 11 अगस्त (हि.स.)। मुरादाबाद निवासी रणजी खिलाड़ी एवं क्रिकेट कोच मिर्जा दानिश आलम ने कोलकाता में आयोजित बीसीसीआई कोचिंग कोर्स पूरा कर अब बीसीसीआई प्रमाणित कोच का दर्जा हासिल कर लिया है। कोर्स के दौरान उन्हें आधुनिक कोचिंग तकनीक, फिटनेस और मानसिक मजबूती से जुड़े पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया।
मुरादाबाद में दिल्ली रोड स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल क्रिकेट एकेडमी के संचालक दानिश आलम लंबे समय से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में कई खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुके हैं। दानिश ने बताया कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने में मददगार होगी। उन्होंने कहा कि वह पहले भी आईसीसी फाउंडेशन, लेवल-1, बैटिंग स्पेशलिस्ट, न्यूट्रिशन और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग जैसे कोर्स कर चुके हैं और आगे राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट कोच बनने का लक्ष्य है।
------------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल