राजग के सांसद कल निकालेंगे ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली, उपराष्ट्रपति दिखाएंगे हरी झंडी

11 Aug 2026 20:13:53
बाइक रैली की फाइल फोटो


नई दिल्ली, 11 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान के तहत ऱाष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसद बुधवार को भारत मंडपम से ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली निकालेंगे। इस रैली को सुबह आठ बजे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन हरी झंडी दिखाएंगे। राजग की बैठक में सभी सांसदों से मोटरसाइकिल और हेलमेट के साथ पहुंचने की अपील

की गई है।

इस बाइक रैली में मंत्री, सांसद और अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं प्रतिभागी शामिल होंगे।

रैली में सुचारू प्रवेश और आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं। मोटरसाइकिल के साथ पहुंचने वाले प्रतिभागियों के लिए भारत मंडपम के गेट नंबर 4, जबकि केन्द्रीय मंत्री, सांसदों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों एवं वीआईपी के लिए गेट नंबर 7 निर्धारित किया गया है। वहीं, मुख्य अतिथि के लिए गेट नंबर 6 से प्रवेश की व्यवस्था रहेगी।

सूत्रों के अनुसार

मोटरसाइकिल के साथ आने वाले प्रतिभागियों से सुबह 6 बजे से भारत मंडपम पहुंचने का अनुरोध किया गया है। वहीं, सुबह 8 बजे मुख्य अतिथि के आगमन के बाद तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

सभी सांसदों से अपनी मोटरसाइकिल और हेलमेट साथ लाने तथा निर्धारित प्रवेश व्यवस्था का पालन करने का अनुरोध किया गया है।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Powered By Sangraha 9.0