दिल्ली के नए मास्टर प्लान 2047 को मंजूरी

12 Aug 2026 18:57:53
दिल्ली विकास प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता करते  दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू


नई दिल्ली, 12 अगस्त (हि.स.)। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली के नए मास्टर प्लान 2047 को मंजूरी दी है। उन्होने बुधवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में दिल्ली के मुख्य सचिव, डीडीए के उपाध्यक्ष, प्राधिकरण के सदस्य और संबंधित विभागों व एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

उपराज्यपाल ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह प्लान दिल्ली के दीर्घकालिक विजन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत 2047 मिशन के अनुरूप बनाता है। उन्होंने कहा कि बैठक में सतत और समावेशी शहरी विकास के लिए एक रोडमैप पर चर्चा की गई, जिसका उद्देश्य 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' और 'ईज ऑफ लिविंग' को बेहतर बनाना और सभी के लिए एक साफ-सुथरी और हरी-भरी राजधानी बनाना है। बैठक में एक विश्व-स्तरीय विकसित दिल्ली बनाने के लिए विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Powered By Sangraha 9.0