टी-20 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट में रामपुर क्रिकेट टीम ब्लू स्टार 31 रन से जीती

12 Aug 2026 23:28:53
मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी लेते मोहम्मद जुहैब।


मुरादाबाद, 12 अगस्त (हि.स.)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम मुरादाबाद के ग्राउंड पर बुधवार को खेले गए टी-20 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट में रामपुर क्रिकेट टीम ब्लू स्टार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुरादाबाद स्काईलाइन रेड को 31 रन से मात दी। रामपुर क्रिकेट टीम ब्लू स्टार के मो. जुहैब को 3 ओवर में 14 रन देकर चार विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।

डिस्ट्रिकट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव व पूर्व रणजी खिलाडी विजय गुप्ता ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए रामपुर क्रिकेट टीम ब्लू स्टार ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 106 रन बनाए। वाशू ने 14, अभि सैनी ने 11 और फजल ने नाबाद 11 रन का योगदान दिया। मुरादाबाद स्काईलाइन रेड की ओर से लव दिवाकर और आर्यन ने कसी हुई गेंदबाजी की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुरादाबाद स्काईलाइन रेड की टीम रामपुर क्रिकेट टीम ब्लू स्टार की सटीक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और 19.2 ओवर में 75 रन पर सिमट गई। कप्तान मोहम्मद जुहैब ने तीन ओवर में 14 रन देकर चार विकेट झटके। काव्यांश ठाकुर, आकाश विज और वेदांत खन्ना को एक-एक विकेट मिला। शानदार प्रदर्शन के लिए मो. जुहैब को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Powered By Sangraha 9.0