नेपाल के रोल्पा जिले में भूस्खलन, तीन लोगों की मौत, नौ लापता

13 Aug 2026 11:40:53
रोल्पा में भूस्खलन का मलबा


काठमांडू, 13 अगस्त (हि.स.)। नेपाल के रोल्पा में भूस्खलन की चपेट में आने से मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। हादसे में नौ लोग लापता हैं, जबकि दो घायलों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

रोल्पा के थबाड़ गाउंपालिका स्थित बोटलबारा में बुधवार रात करीब 11:40 बजे घर के ऊपर से अचानक भूस्खलन हुा। भूस्खलन में कमलबहादुर पुनमगर और छह घर मलबे में दब गए।

जिला पुलिस कार्यालय रोल्पा के अनुसार, हादसे में थबाड़ गाउंपालिका निवासी 60 वर्षीय कमलबहादुर पुनमगर, 18 वर्षीय शान्ती पुनमगर और 71 वर्षीय मनरखी पुनमगर की मौत हो है। 22 वर्षीय हिमाल पुनमगर और 25 वर्षीय संजय घर्तीमगर घायल हुए हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान जारी है। घायलों को उपचार के लिए दूसरे स्थान पर ले जाने की तैयारी की जा रही है।

लापता लोगों में 40 वर्षीय जुनकुमारी पुनमगर, 9 वर्षीय अशिम पुनमगर, 6 वर्षीय अशोक पुनमगर, 75 वर्षीय डलबहादुर पुनमगर, 80 वर्षीय अजम्बर पुनमगर, 78 वर्षीय बलबहादुर पुनमगर, 72 वर्षीय लिलबहादुर पुनमगर, 71 वर्षीय मनी पुनमगर और 67 वर्षीय हस्तकला रोकामगर शामिल हैं।

जिला पुलिस कार्यालय रोल्पा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पञ्चकुमार बाखु के अनुसार, भूस्खलन में कुल 10 लोगों के लापता होने की सूचना थी, जिनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Powered By Sangraha 9.0