संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

13 Aug 2026 14:33:53
लोकसभा की कार्यवाही का जारी फोटो


नई दिल्ली, 13 अगस्त (हि.स.)। नई दिल्ली, 13 अगस्त (हि.स.)। भारी हंगामे और गतिरोध के बीच संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इसके साथ ही संसद का मानसून सत्र समाप्त हो गया।

भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी दलों के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। आज मानसून सत्र का आखिरी दिन था। आमतौर पर सदन की कार्यवाही शाम तक चलती है लेकिन आज लगभग 11 बजकर 5 मिनट पर कार्यवाही स्थगित कर दी गई। मानसून सत्र के आखिरी दिन सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह भी पहुंचे। 20 जुलाई के बाद पहली बार अमित शाह सदन में नजर आए।

वहीं, राज्यसभा में मानसून सत्र के आखिरी दिन ‘खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026’ पास हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी में उनके कार्यक्रम के बाद हुए कथित शुद्धिकरण कार्यक्रम का मुद्दा उठाया। इसके तत्काल बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Powered By Sangraha 9.0