मेलोनी टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय ने की ‘सम्मान’ बनाए रखने की बात

14 Aug 2026 19:39:53
MEA Bangladesh HC Summon


नई दिल्ली, 14 अगस्त (हि.स.)। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम में की गई टिप्पणियों के जवाब में भारत-इटली के मजबूत और विस्तारित होते संबंधों का उल्लेख किया और आपसी सम्मान तथा राजनयिक समझ पर जोर दिया।

प्रवक्ता की यह टिप्पणी कल राहुल गांधी के एक कार्यक्रम में की गई टिप्पणी के संबंध में है। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीतिक शैली का मजाक उड़ाते हुए गले लगाने का प्रदर्शन किया और उनके गले लगने वाले कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने इतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया।

प्रवक्ता ने कहा, “इटली के साथ हमारे मजबूत संबंध हैं। हाल के वर्षों में इटली के साथ हमारे संबंध हर तरह से विस्तारित और मजबूत हुए हैं, और यह महत्वपूर्ण है कि राजनयिक प्रक्रिया के हिस्से के रूप में, हम एक-दूसरे का ध्यान रखते हुए और सम्मान करते हुए तथा दोनों पक्षों के बीच इस पारस्परिक समझ को बनाए रखते हुए अपने संबंधों को मजबूत करें।”

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Powered By Sangraha 9.0