एनएचआरसी ने सीआरपीएफ जवानों की आत्महत्या की घटनाओं का लिया स्वतः संज्ञान

14 Aug 2026 15:00:53
प्रतीकात्मक


नई दिल्ली, 14 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों में बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने गृह मंत्रालय के सचिव और सीआरपीएफ के महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस साल जनवरी से 22 मई 2026 के बीच पांच महीने से भी कम समय में 19 सीआरपीएफ जवानों ने आत्महत्या कर ली है।

खबरों के मुताबिक सीआरपीएफ ने 2025 में अपने जवानों द्वारा आत्महत्या के सबसे ज़्यादा 59 मामले दर्ज किए थे, जो पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक थे। पिछले पांच वर्षों में कुल 281 सीआरपीएफ जवानों ने आत्महत्या की। इनमें करीब 216 जवान ड्यूटी पर थे।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0