(अपडेट) नैनीताल में टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, तीन की मौत, 19 घायल

14 Aug 2026 21:47:53
नैनीताल के भवाली-मुक्तेश्वर मार्ग पर खाई में गिरे टेंपो ट्रैवलर से यात्रियों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाती एसडीआरएफ की टीम।


नैनीताल, 14 अगस्त (हि.स.)। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भवाली-मुक्तेश्वर मार्ग पर शुक्रवार को एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हुए हैं। वाहन में चालक समेत 22 लोग सवार थे।

जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना अपराह्न करीब 1:27 बजे हुई। टेंपो ट्रैवलर मुक्तेश्वर से नैनीताल की ओर जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

प्रशासन के अनुसार हादसे में प्रदीप (26), सुमित (25) और अभिषेक की मौत हुई है। 19 घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया,जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में 10 माह की बच्ची समेत फरीदाबाद,दिल्ली और अन्य स्थानों के यात्री शामिल हैं। वाहन चालक यश राज (27), निवासी फरीदाबाद भी घायलों में शामिल है।

राहत एवं बचाव अभियान में स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ राजस्व विभाग,चिकित्सा विभाग, 108 एंबुलेंस सेवा, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने सहयोग किया। घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घायल व्यक्तियों के नाम

-मनीष कुमार उम्र 25 वर्ष

-कु.नंदिनी उम्र 22 वर्ष

- तुषार कुमार उम्र 21 वर्ष

-लक्ष्मी उम्र 27 वर्ष

-मयंक उम्र 17 वर्ष

-कु.रितिका उम्र 23 वर्ष

-हर्ष वर्मा उम्र 26 वर्ष

- कुमारी पायल उम्र 22 वर्ष

-आनंद उम्र 27 वर्ष

-अजय उम्र 25 वर्ष

-अंजलि उम्र 22 वर्ष

-कु.मिस्टी उम्र 10 माह

-यश कुमार उम्र 27 वर्ष चालक

मामूली घायल- धर्मेंद्र उम्र 24 वर्ष

- डॉली उम्र 25 वर्ष

-अंजलि उम्र 23 वर्ष

-धीरज उम्र 25 वर्ष

-अंकित उम्र 26 वर्ष

-सोनिया उम्र 23 वर्ष

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Powered By Sangraha 9.0