भारतीय रेल ने पेयजल व्यवस्था में सुधार के दिए निर्देश

16 Aug 2026 21:43:53
Not a single toilet on platforms 2 through 7 at Ujjain Railway Station...!


नई दिल्ली, 16 अगस्त (हि.स.)। भारतीय रेल ने सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने के लिए देशभर में तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत करीब 20,000 स्थानों पर नया ‘टैंक टू टैप’ जल फिल्टरेशन सिस्टम और व्यापक जल फिल्टरेशन एवं निगरानी व्यवस्था स्थापित की जाएगी। पानी की टंकियों को भी बदला जाएगा।

रेल मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सीएजी की रिपोर्ट के बाद रविवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सीआरबी एवं सीईओ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की दिनभर समीक्षा बैठक चली। समीक्षा में सुरक्षित पेयजल के लिए तत्काल सुधारात्मक उपायों के आदेश दिए गए। रेलवे के पूरे नेटवर्क में करीब 20 हजार स्थानों पर जल फिल्टरेशन और निगरानी प्रणाली स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

निर्देशों के तहत पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच अनिवार्य होगी। स्रोत और आउटलेट स्थानों पर नियमित जल गुणवत्ता परीक्षण किया जाएगा। केंद्रीकृत निगरानी और जवाबदेही की व्यवस्था लागू होगी। स्टोरेज टंकियों की समय पर सफाई और रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा। बोर्ड स्तर से इन उपायों की सीधे निगरानी की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि यह कार्रवाई सीएजी की रिपोर्ट पर आधारित है। रिपोर्ट में कहा गया था रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर उपलब्ध जल में बैक्टीरिया पाए गए हैं।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Powered By Sangraha 9.0