गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली की मुख्यमंत्री ने की भेंट

19 Aug 2026 19:12:54
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शिष्टाचार भेंट करते हुए


नई दिल्ली, 19 अगस्त (हि.स.)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए दिल्ली के सर्वांगीण विकास, सुशासन, जनकल्याण और भविष्य की प्राथमिकताओं को लेकर गृह मंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचे और दिल्ली विकास के नए प्रतिमान स्थापित करे, इस दिशा में उनके व्यापक अनुभव और सुझाव अत्यंत प्रेरक रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रसेवा और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण हम सभी को निरंतर कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Powered By Sangraha 9.0