जुलाई में देश का कोयला उत्पादन 7.51 प्रतिशत बढ़ा, आवंटन में 17.34 प्रतिशत वृद्धि

02 Aug 2026 14:46:53
कोयला खनन (फाइल फोटो)।


नई दिल्ली, 02 अगस्त (हि.स.)। देश में जुलाई के दौरान कोयला उत्पादन में 7.51 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इस अवधि में कुल उत्पादन 69 करोड़ 75 लाख टन (अनंतिम) रहा, जबकि जुलाई 2025 में यह 64 करोड़ 88 लाख टन था। इसी महीने कोयला आवंटन में भी उल्लेखनीय 17.34 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 86 करोड़ 33 लाख टन (अनंतिम) तक पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष जुलाई में यह 73 करोड़ 57 लाख टन था।

कोयला मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 में जुलाई तक का संचयी उत्पादन 302 करोड़ 24 लाख टन (अनंतिम) रहा, जबकि संचयी आवंटन 354 करोड़ 70 लाख टन (अनंतिम) दर्ज किया गया, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 5.87 प्रतिशत अधिक है।

कोल इंडिया लिमिटेड ने जुलाई में 50 करोड़ 35 लाख टन (अनंतिम) उत्पादन किया, जो जुलाई 2025 की तुलना में 8.42 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने जुलाई 2026 में 63 करोड़ 67 लाख टन (अनंतिम) कोयला प्रेषित किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 17.43 प्रतिशत अधिक है। संचयी आवंटन में भी 6.81 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Powered By Sangraha 9.0