भारत ने अफगानिस्तान भेजी चिकित्सा सहायता

20 Aug 2026 10:46:53
भारत से अफगानिस्तान को चिकित्सीय सहायता मिली ।


नई दिल्ली, 20 अगस्त (हि.स.)। भारत ने मानवीय सहायता के तहत गुरुवार को अफगानिस्तान के लिए आवश्यक दवाओं और चिकित्सा सामग्रियों की एक नई खेप रवाना की। यह सहायता काबुल स्थित एक सरकारी अस्पताल को सौंपी गई है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत ने अफगानिस्तान नागरिकों के साथ अपनी दीर्घकालिक और मजबूत स्वास्थ्य साझेदारी को दोहराते हुए यह कदम उठाया है। इस पहल का प्राथमिक उद्देश्य अफगानिस्तान की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करना और स्थानीय नागरिकों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0