उपराष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

20 Aug 2026 11:30:53
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (फाइल फोटो)


नई दिल्ली, 20 अगस्त (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने एक्स पर लिखा, “मैं उनकी स्मृति को नमन करता हूं और देश के प्रति उनकी सेवा तथा सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को याद करता हूं।

उपराष्ट्रपति ने आज ही वीर पूसारी पुलिथेवर की सेना के कमांडर शहीद ओंडीवीरन के बलिदान को नमन किया और भावनभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि वीर पूसारी पुलिथेवर की जबरदस्त सेना के बहादुर कमांडर, ओंडीवीरन ने ईस्ट इंडिया कंपनी के दबदबे के खिलाफ निडर लड़ाई, वीरता, त्याग और युद्ध-कौशल ने आज़ादी की लड़ाई के इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी है। उनकी वीरता की भावना और त्याग भरा जीवन आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0