अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर गुरुवार को लद्दाख की अपनी पहली यात्रा पर लेह पहुंचे

20 Aug 2026 15:49:53

श्रीनगर, 20 अगस्त (हि.स.)। जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से श्रीनगर में मुलाकात के बाद अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर गुरुवार को लद्दाख की अपनी पहली यात्रा पर लेह पहुंचे।

अधिकारी ने बताया कि गोर आज सुबह श्रीनगर से लेह के लिए रवाना हुए। अमेरिकी राजदूत बुधवार को श्रीनगर पहुंचे थे और उन्होंने मुख्यमंत्री उमर से मुलाकात की थी। उन्होंने इस मुलाकात को बहुत अच्छा और सौहार्दपूर्ण बताया। दक्षिण और मध्य एशिया में अमेरिकी राजदूत के रूप में भी कार्यरत गोर ने जम्मू और कश्मीर को भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जैसा कि यहां सभी जानते हैं मैं भारत में अमेरिकी राजदूत हूं और यह भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मैं यहां पहली बार आया हूं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Powered By Sangraha 9.0