युद्धविराम के बीच गाजा में इजराइली हमला, हमास कमांडर के मारे जाने का दावा

22 Aug 2026 20:49:53

यरूशलम/गाजा, 22 अगस्त (हि.स.)। इजराइली सेना (आईडीएफ) ने दावा किया है कि गाजा पट्टी के मध्य हिस्से में स्थित दीर अल-बलाह में शुक्रवार देर रात किए गए हमले में हमास का एक कमांडर मारा गया। आईडीएफ के अनुसार, मारे गए कमांडर की पहचान 'शरीफ अल-हसनात' के रूप में हुई है।

इजराइली सेना ने उसे हमास की दीर अल-बलाह बटालियन में कंपनी कमांडर बताया। आईडीएफ का आरोप है कि वह युद्ध के दौरान हमास के भूमिगत सुरंग नेटवर्क को फिर से सक्रिय और बहाल करने की कोशिशों में शामिल था।

आईडीएफ ने युद्धविराम के बीच किए गए इस हमले को उचित ठहराते हुए दावा किया कि हसनात हाल के दिनों में इजराइली बलों पर हमले की योजना को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा था और वह सैनिकों के लिए तत्काल खतरा बना हुआ था।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Powered By Sangraha 9.0