प्रादेशिक बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए प्रयागराज की चार छात्राएं चयनित

22 Aug 2026 20:30:53
बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चयनित छात्राओं का छाया चित्र


प्रयागराज, 22 अगस्त (हि.स.)। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष कुमार राय के निर्देशन में सेन्ट एंथोनी कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में जनपद एवं मंडलीय अंतरविद्यालयीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए बालिका वर्ग का चयन परीक्षण आयोजित किया गया। चयन परीक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली चार छात्राओं का चयन प्रदेशीय माध्यमिक अंतरविद्यालयीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया।

चयनित छात्राओं में निष्षा, छवि, कनिष्का और जैस्मीन शामिल हैं। इन छात्राओं ने चयन परीक्षण के दौरान अपने खेल कौशल और बेहतर प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

विद्यालय प्रशासन ने छात्राओं के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आगामी प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर मेरी बशेला ने कहा कि छात्राओं का चयन विद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सोनिका गुप्ता, मीता विश्वास सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए प्रदेशीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Powered By Sangraha 9.0