असम में बाढ़ का प्रभाव 78 गांवों तक सिमटा

23 Aug 2026 09:08:53
असमः बाढ़ प्रभावितों का आंकड़ा एकत्र किये जाने का दृश्य


गुवाहाटी, 23 अगस्त (हि.स.)। असम में बाढ़ से हालात बहुत हद तक सामान्य हो गए। बाढ़ का प्रभाव 6 जिलों के 78 गांवों तक सिमट गया है। सरकार नुकसान का आकलन कराने के लिए सर्वे करवा रही है। इस जिले में सबसे अधिक मकानों को नुकसान पहुंचा है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 22 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रहीं है। बाढ़ में 106 लोगों की जान गई है।

बाढ़ प्रभावित छह जिलों में शिवसागर, जोरहाट, धेमाजी, नगांव, कछार एवं गोलाघाट शामिल हैं। इन जिलों के 13 राजस्व मंडलों के कुल 78 गांव प्रभावित हैं। राज्य की कुल 12031 आबादी अभी भी प्रभावित है। 2994 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है। राहत शिविरों की संख्या भी घटकर पांच हो गई है। राहत वितरण केंद्र 6 हैं। शिविरों में 162 लोग आश्रय लिए हुए हैं। राहत वितरण केंद्रों पर 900 गैर-शिविर निवासी राहत प्राप्त कर रहे हैं।

राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत ढांचे के नुकसान का आकलन करवा रही है। प्रभावितों की मदद के लिए आर्थिक एवं अन्य सामग्री भी मुहैया कराई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

Powered By Sangraha 9.0