टैगोर पब्लिक स्कूल ने जीता माइलस्टोन क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

23 Aug 2026 20:44:53
प्रयागराज में क्रिकेट की विजेता टीम की फोटो


फाइनल में बाल भारती स्कूल को 18 रन से हराया, सिद्धार्थ मिश्रा बने मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट

प्रयागराज, 23 अगस्त (हि.स.)। टैगोर पब्लिक स्कूल ने बाल भारती स्कूल को 18 रन से हराकर माइलस्टोन क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। रविवार को टैगोर पब्लिक स्कूल के मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में टैगोर पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में चार विकेट पर 54 रन बनाए।

टैगोर पब्लिक स्कूल की ओर से सक्षम जैन ने 16 और ओम गौड़ ने नाबाद 12 रन बनाए। बाल भारती स्कूल की ओर से आदी आसिफ ने दो विकेट तथा अक्षित यादव ने एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाल भारती स्कूल की टीम निर्धारित 10 ओवर में तीन विकेट पर 36 रन ही बना सकी। आदी आसिफ ने नाबाद 18 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। टैगोर पब्लिक स्कूल की ओर से सिद्धार्थ मिश्रा, अभिज्ञान मिश्रा और मोहम्मद जज़ा ने एक-एक विकेट लिया।

फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि पूर्व रणजी क्रिकेटर सतीश केसरवानी ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। सिद्धार्थ मिश्रा को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। बाल भारती स्कूल के आदी आसिफ को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला।

टैगोर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमित खन्ना ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। क्रीड़ाध्यक्ष विजय राय ने आभार व्यक्त किया, जबकि आशीष कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रतियोगिता से जुड़े पदाधिकारियों और उपस्थित लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Powered By Sangraha 9.0