रसुवा में भीषण बाढ़ के बाद प्रधानमंत्री शाह ने दिए राहत एवं बचाव के निर्देश दिए

26 Aug 2026 13:03:53
प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बैठक


काठमांडू, 26 अगस्त (हि.स.)। रसुवा में आज सुबह आई भीषण बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर विपद् जोखिम न्यूनीकरण तथा प्रबंधन राष्ट्रीय परिषद् की बैठक हुई।

सिंहदरबार स्थित प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद् कार्यालय में हाल ही में संपन्न हुई बैठक में बाढ़ से अब तक हुए नुकसान के विवरण पर जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार बैठक में बाढ़ से हुए मानवीय और भौतिक क्षति की स्थिति के बारे में ब्रिफिंग की गई। बैठक में प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आगे उठाए जाने वाले कदमों को लेकर संबंधित सभी अधिकारियों और निकायों को आवश्यक निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री शाह ने इस आपदा की घड़ी में सभी संबंधित पक्षों से अपने-अपने स्तर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों के उद्धार, खोज एवं राहत कार्यों में जुटने का आग्रह भी किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Powered By Sangraha 9.0