ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

27 Aug 2026 10:13:53
प्रतीकात्मक


नई दिल्ली, 27 अगस्त (हि.स.)। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान सपाट स्तर पर मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। पूरे सत्र के कारोबार के बाद वॉल स्ट्रीट के सूचकांक सपाट स्तर पर मामूली कमजोरी के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.02 प्रतिशत फिसल कर 7,675.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.08 प्रतिशत लुढ़क कर 26,130.20 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 173.35 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 53,637.23 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के कारोबार के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 10,878.12 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 0.27 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,462.39 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,285.96 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से छह के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि तीन सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.25 प्रतिशत टूट कर 24,334 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.72 प्रतिशत लुढ़क कर 5,680.92 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 113.97 अंक यानी 0.45 प्रतिशत फिसल कर 25,539 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 122.84 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 66,385 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,441.16 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 104.58 अंक यानी 1.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,912.79 अंक के स्तर पर आ गया है।

ताइवान वेटेड इंडेक्स में भी आज अच्छी मजबूती नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 385.55 अंक यानी 0.83 प्रतिशत उछल कर 46,218.17 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.60 प्रतिशत की उछाल के साथ 3,935.99 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,611.07 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Powered By Sangraha 9.0