
नई दिल्ली, 27 अगस्त (हि.स.)। भारत ने बाढ़ग्रस्त देश नेपाल में रह रहे भारतीयों के रिश्तेदारों के हालचाल जानने के लिए गुरुवार को संपर्क नंबर जारी किया।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पर लिखा, नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद उपराष्ट्रपति सचिवालय को अपने प्रियजनों का हालचाल जानने के लिए रिश्तेदारों के कई फोन आ रहे हैं। बेहतर तालमेल के लिए मदद चाहने वालों से अनुरोध है कि वे +91 11 23094954 पर संपर्क करें। नेपाल की राजधानी काठमांडू में भारतीय दूतावास के हेल्पलाइन नंबर +977 985 131 6807, +977 970 910 7500, +977 981 032 6117 हैं।
उल्लेखनीय है कि नेपाल के भोटेकोशी नदी में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ में अब तक कम से कम 157 लोगों की मौत हो गई और लगभग 700 लोग लापता हैं। लापता लोगों में विदेशी नागरिक और सुरक्षाकर्मी भी हैं। बाढ़ ने तीन जिलों में भारी तबाही मचाई है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी