जातिगत आरक्षण में सुधार की मांग कर रहे युवाओं के प्रतिनिधिमंडल से नड्डा ने की मुलाकात

27 Aug 2026 15:10:53
आरक्षण सुधार प्रदर्शन से जुड़ा दृष्य


नई दिल्ली, 27 अगस्त (हि.स.)। केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को जाति आधारित आरक्षण में सुधार की मांग को लेकर 21 अगस्त को हुए आंदोलन से जुड़े प्रतिनिधियों से बातचीत की।

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के उपरांत पूर्व निर्धारित समय के अनुसार हर्ष दुबे, रणबहादुर सिंह चौहान, मृत्युंजय पाठक और टीम के सदस्यों से सौहार्दपूर्ण वार्ता हुई। इस क्रम में हम शीघ्र ही फिर मिलेंगे।

उल्लेखनीय है कि जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के आंदोलन के बाद छात्रों के बीच जाति आधारित आरक्षण को लेकर सुधार आंदोलन की मांग उपजी। इसी क्रम में 21 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन हुआ।

इनकी मांगों में ‘जाति आधारित आरक्षण को आय से जोड़ने’, ‘एक परिवार के सदस्य को एक बार लाभ देने’ और यूजीसी के हाल ही में जारी गए नॉर्म्स को वापस लेने की मांग की गई थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Powered By Sangraha 9.0