नेक्स्ट जेन फ्यूचर स्टार्स कप टूर्नामेंट : 05 विकेट से जीती नेक्स्ट जेन थंडर

27 Aug 2026 23:47:54
नेक्स्ट जेन फ्यूचर स्टार्स कप टूर्नामेंट में विजेता नेक्स्ट जेन थंडर की टीम।


मुरादाबाद, 27 अगस्त (हि.स.)। नेक्स्ट जनरेशन क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर नेक्स्ट जेन फ्यूचर स्टार्स कप टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। गुरुवार को नेक्स्ट जेन राइडर्स और नेक्स्ट जेन थंडर के बीच मैच हुआ। इसमें नेक्स्ट जेन थंडर ने पांच विकेट से नेक्स्ट जेन राइडर्स को हरा दिया। प्लेयर ऑफ द मैच ध्रुव दुबे बने।

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेक्स्ट जेन राइडर्स की टीम 17.5 ओवर में 54 रनों पर ढेर हो गई। युवराज ने 11 और असद ने 7 रन बनाए। थंडर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ध्रुव ने 4 और निगम ने तीन विकेट लिए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए नेक्स्ट जेन थंडर ने बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में पांच विकेट पर 58 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। सिद्धार्थ 19 रन बनाकर नॉट आउट रहे। वहीं रैयान ने 10 रन बनाए। राइडर्स की टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए यश ने 2 व अर्नव ने एक विकेट लिए।

मैच के प्लेयर ऑफ द मैच रहे ध्रुव दुबे को कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मोहम्मद शाहीद, सोनू कुमार, गौरव सक्सेना, इक्याम, मुजम्मिल खान आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Powered By Sangraha 9.0