
काठमांडू, 27 अगस्त (हि.स.)। रसुवा की भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के बाद लापता हुए पर्यटकों के नाम सार्वजनिक किए गए हैं।
पर्यटन विभाग के अनुसार, देशी और विदेशी मिलाकर कुल 668 पर्यटक लापता हैं। इनमें 327 महिलाएं शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक लापता पर्यटकों में 178 भारतीय, 127 नेपाली और 65 अमेरिकी नागरिक हैं। इसके अलावा 35 ऑस्ट्रेलियाई और 25 कनाडाई पर्यटक भी लापता बताए गए हैं।
लापता हुए पर्यटकों के नाम निम्न लिंक पर क्लिक करके देखे जा सकते हैं-
https://drive.google.com/file/d/1AMLDT1SlRbLZgnxxsqMDxiwCmqmCO7jV/view?usp=drivesdk
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास