ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम के खिलाफ बहु प्रारूप सीरीज के लिए भारतीय ए टीम घोषित

27 Aug 2026 17:17:53
भारतीय क्रिकेटर यास्तिका भाटिया


नई दिल्ली, 27 अगस्त (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की महिला चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया ए के भारत दौरे के लिए भारत ए की टी-20, एकदिवसीय और बहुदिवसीय टीमों की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलिया ए के दौरे पर तीन टी-20, तीन एकदिवसीय और एक बहुदिवसीय मुकाबला खेला जाएगा।

तीन मैचों की टी-20 सीरीज न्यू चंडीगढ़ में होगी, जबकि तीन एकदिवसीय मुकाबले मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे। दौरे का समापन धर्मशाला में होने वाले बहुदिवसीय मुकाबले से होगा।

टी-20 टीम:

अनुष्का शर्मा (कप्तान), सयाली सतघरे (उपकप्तान), वृंदा दिनेश, सुजाता डे, तेजल हसबनीस, निक्की प्रसाद, शिप्रा गिरि (विकेटकीपर), श्वेता सहरावत, उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, मिन्नू मणि, वैश्णवी शर्मा, जिंतिमणि कलिता, शबनम शकील, सिमरन दिल बहादुर।

एकदिवसीय टीम:

यास्तिका भाटिया (कप्तान और विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा (उपकप्तान), वृंदा दिनेश, प्रिया पुनिया, तनीषा सिंह, तेजल हसबनीस, निक्की प्रसाद, उमा छेत्री (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, अमनदीप कौर, वैश्णवी शर्मा, सयाली सतघरे, जिंतिमणि कलिता, शबनम शकील, अक्षिता भगत।

बहुदिवसीय टीम:

यास्तिका भाटिया (कप्तान और विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा (उपकप्तान), शुभा सतीश, प्रिया पुनिया, तनीषा सिंह, तेजल हसबनीस, निक्की प्रसाद, ममता माडीवाला (विकेटकीपर), सुश्री दिब्यदर्शिनी, शुचि उपाध्याय, वैश्णवी शर्मा, सयाली सतघरे, जिंतिमणि कलिता, शबनम शकील, अक्षिता भगत।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Powered By Sangraha 9.0