सेना ने राजौरी में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ रोकी, वापस लौटने पर किया मजबूर

28 Aug 2026 13:45:53

राजौरी, 28 अगस्त (हि.स.)। भारतीय सेना ने राजौरी ज़िले में लाइन ऑफ़ कंट्रोल (एलओसी) पर पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि राजौरी के नौशेरा इलाके में रुमलीधारा के पास तीन ड्रोन भारतीय हवाई क्षेत्र में घुस आए थे। सतर्क जवानों ने उनकी हरकत को भांप लिया और तुरंत काउंटर-ड्रोन सिस्टम एक्टिवेट कर दिए। इस तेज कार्रवाई के कारण तीनों ड्रोन को सीमा पार वापस लौटना पड़ा। साथ ही एहतियात के तौर पर इलाके में सर्च ऑपरेशन भी शुरू किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Powered By Sangraha 9.0