एनएचआरसी ने मालदा में शिशुओं की मौत के मामले में पश्चिम बंगाल सरकार को किया तलब

28 Aug 2026 17:55:53
प्रतीकात्मक


नई दिल्ली, 28 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पश्चिम बंगाल के मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की उस घटना का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें इस महीने के पहले तीन सप्ताह के दौरान करीब 60 नवजात शिशुओं की कथित मौत हुई है। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक ही दिन में अस्पताल में 10 नवजात शिशुओं की मौत हुई है। 60 नवजात शिशुओं में से 44 को उनकी स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ने के बाद अन्य चिकित्सा सुविधाओं से स्थानांतरित किया गया था।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0